logo

सावधानी : SDRF मौजूदगी में होगा प्रतिमा विसर्जन, रांची बड़ा तालाब में की गयी टीम की तैनाती

sdrf.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर बड़ा तालाब में एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तालाब का निरिक्षण कर रही है, ताकि विसर्जन के दौरान कोई घटना न हो। रांची नगर निगम क्षेत्र में 4 स्थलों पर प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। रांची समेत अन्य शहरों में डैम और तालाबों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी तालाबों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को सभी विसर्जन स्थलों पर नाव, नाविक और गोताखोरों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। विसर्जन के दौरान सभी पूजा समितियों को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया है। 

Tags - झारखंड न्यूज रांची न्यूज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एसडीआरएफ Jharkhand News Ranchi News Durga idol immersion SDRF